बस में हुए 29 लाख की लूट, अपराधियों ने सब्जी कारोबारियों को बनाया अपना निशाना
रांची-टाटा मार्ग पर दशम फाल थाना क्षेत्र में नावाडीह के पास कोलकाता से रांची आ रही शिवम बस (डब्ल्यूबी 41 जे 9253) में सवार यात्रियों के साथ अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की। अपराधियों ने यात्रियों से 29 लाख 24 हजार रुपये लूट लिए।
सब्जी कारोबारियों को बनाया निशाना
अपराधियों ने मुख्य रूप से सब्जी कारोबारियों को निशाना बनाया। जबकि अन्य यात्रियों के साथ लूटपाट नहीं की गई। चार अपराधियों ने हथियार और चाकू के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस का कहना है कि नावाडीह के पास जैसे ही बस पहुंची तो बस में सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर बस को रुकवा दिया। अपराधियों ने पहले हथियार से खलासी अब्दुल सत्तार का सिर फोड़ दिया।
खलासी ने बताया कि बुंडू फ्लाईओवर के पास से दो स्कूली बच्चियों को बस में बैठाया गया था। जब वह लड़कियों से भाड़ा लेने पहुंचा, तो एक अपराधी ने सिर पर वार कर दिया। इससे वह बेहोश हो गया।
जंगल की ओर भाग निकले अपराधी
बस चालक मो नौशाद ने बताया कि खलासी को घायल कर अपराधियों ने उस पर भी हमला कर दिया। उसने बस रोक दी। इसके बाद चारों अपराधी जंगल की ओर भाग निकले। घटना की सूचना पाकर ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े