लोन एजेंट संग शादी पर कानूनी पेंच, कोर्ट ने सुनाया अहम निर्णय
चंद्रमंडी( जमुई)। पिछले दिनों पति को छोड़कर लोन रिकवरी एजेंट के साथ शादी रचाने वाली महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया है। चंद्रमंडी पुलिस ने बताया कि बीते 4 फरवरी को थाना क्षेत्र के बौने गांव निवासी नकुल शर्मा ने अपनी पत्नी इंदिरा कुमारी के घर से बिना किसी को बताएं लापता हो जाने को लेकर केस दर्ज कराया था।
इंदिरा कुमारी का मायका सोनो प्रखंड के बटिया थाना क्षेत्र के कर्माटांड़ गांव में है। बाद में इंदिरा कुमारी का वीडीओ वायरल हुआ था और मामला काफी चर्चित हुआ था। वायरल बीडीओ में उसने लोन रिकवरी एजेंट लछुआर थाना क्षेत्र निवासी पवन यादव के साथ शादी रचा ली थी।
महिला को पुलिस ने पहुंचा दिया कोर्ट
इसके बाद से दोनों फरार थे। पुलिस लगातार खोजबीन कर रही थी। इसी क्रम में जमुई महावीर मंदिर के पास से इंदिरा कुमारी को बरामद कर लिया गया। जबकि पवन यादव फरार है। पुलिस ने इंदिरा कुमारी का न्यायालय में बयान दर्ज कराया।
कोर्ट ने लिया ये फैसला
जहां उसने लोन रिकवरी एजेंट पवन यादव के साथ शादी रचाने और उसी के साथ रहने की बात कहीं। इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने लोन रिकवरी एजेंट और वर्तमान पति पवन यादव के पिता उपेंद्र यादव को बुलाकर महिला इंदिरा कुमारी को सौंप दिया।
महिला की शादी 2 साल पहले हुई थी
इंदिरा कुमारी ने बताया था कि उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन, उसके पति शराब पीकर बेवजह मारपीट व प्रताड़ित किया करते थे। जिससे परेशान होकर उसने पवन से शादी कर ली और अब वे जीवन भर पवन के साथ ही रहेगी। इंदिरा ने अपने परिवार वालों द्वारा धमकी भी देने का आरोप लगाया है।
बंद कोयला खदानों के पानी का होगा सदुपयोग, झारखंड में शुरू होगी ‘कोल नीर’ पहल
मेट्रो स्टेशन बंद होने पर भड़के CJI, बोले- लंच तक समाधान नहीं तो करेंगे दखल
सियासी घमासान के बीच हिंसा, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में 16 पुलिसकर्मी घायल
दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर संकट! बाब-अल-मंदेब की नाकेबंदी का डर
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
शिकायतों का अंबार, फिर भी कार्रवाई नहीं; नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा