एलडीए की बड़ी कार्रवाई: लखनऊ में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शहर में अवैध निर्माण और अनाधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई की. उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने सुशांत गोल्फ सिटी, सैरपुर और मड़ियांव क्षेत्रों में अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई.
सबसे बड़ी कार्रवाई सुशांत गोल्फ सिटी के सरथुवा रोड स्थित वृंदावन क्रॉसिंग के पास देखने को मिली. यहां करीब 20 बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया. प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि अशोक कुमार और अन्य लोगों द्वारा बिना एलडीए की मंजूरी के यह अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी. इस पर पूर्व में न्यायालय द्वारा ध्वस्तीकरण के आदेश दिए जा चुके थे जिनका पालन करते हुए टीम ने सड़क, नाली, बाउंड्री वॉल और साइट ऑफिस सहित पूरी अवैध संरचना को गिरा दिया.
इसी कड़ी में प्रवर्तन जोन-4 की जोनल अधिकारी वंदना पांडेय के नेतृत्व में सैरपुर और मड़ियांव में भी अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई. सैरपुर के मुबारकपुर चौराहे के पास हनुमान टेकरी रोड पर रामेश्वर यादव और अन्य द्वारा 200 वर्गमीटर भूमि पर व्यावसायिक कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया जा रहा था, वहीं मड़ियांव में अब्दुल सलाम द्वारा आईआईएम रोड पर डीआर पैलेस के बगल में दुकानों का निर्माण हो रहा था.
दोनों ही मामलों में प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था इसलिए एलडीए की प्रवर्तन टीम ने इन निर्माण स्थलों को सील कर दिया. कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे अभियान शांतिपूर्वक पूरा किया गया.
एलडीए ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि किसी भी संपत्ति में निवेश करने से पहले उसकी वैधता की जांच जरूर करें.
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा का इंतजार, ताहिर हुसैन मामले में सुनवाई टली
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?