छपरा में वकील बाप-बेटे को गोलियों से भूना
छपरा। छपरा में बुधवार सुबह कोर्ट जा रहे वकील पिता और बेटे की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 5-6 अपराधी पहले से घात लगाकर दोनों का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही वो पहुंचे, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, मेथवलिया गांव निवासी अधिवक्ता (वकील) राम अयोध्या राय अपने पुत्र सुनील राय के साथ मोटरसाईकिल से कोर्ट जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर आए 5-6 अपराधियों ने दोनों को घेर लिया और गोली मारकर फरार हो गए। अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों के सूचना देने पर परिजनों ने दोनों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाय, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच- पड़ताल शुरू कर दी है। घटनास्थल से कारतूस के कई खाली खोल भी मिले हैं।
घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि, शुरुआती तौर पर भूमि विवाद को इसकी वजह बताया जा रहा है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं ने छपरा सदर अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश है।
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, आज से 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, ड्रोन से होगी निगरानी
महाशिवरात्रि पर CM विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों को संदेश
वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड बोली- मर जाओ, 17 साल के बॉयफ्रेंड ने दे दी जान
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
सुषमा स्वराज मेरे जीवन की प्रेरणा रहीं, हमेशा रहेंगी – रेखा गुप्ता
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम