जमीन विवाद: युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास
चौमूं । यहां जमीन विवाद से परेशान एक युवक ने सरपंच और अन्य लोगों पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह का प्रयास किया है। इस दौरान वह युवक गंभीर रूप से झुलस गया। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। गंभीर हालत होने पर प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया है।
गोविन्दगढ़ सीओ राजेश जांगिड़ ने कहा कि कालाडेरा कस्बे के वार्ड 13 सुनार मोहल्ले में 117 गज के प्लॉट को पर महावीर और सुभाष के परिवार के बीच एक सप्ताह से विवाद चल रहा है। महावीर और सुभाष ने एक-दूसरे के खिलाफ कालाडेरा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जमीन विवाद से परेशान होकर शाम को गोविंद देव मंदिर दिलीप ने सुभाष ने ज्वलनशील पदार्थ शरीर पर छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। जयपुर ग्रामीण एसपी रात को कालाडेरा पुलिस थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। एसपी ने पीड़ित की ओर से 3 दिन पहले दी शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने के कारण कालाडेरा थाना प्रभारी नरेश कंवर को लाइन हाजिर किया है। एसपी ने गोविंदगढ़ सीओ राजेश से पूरे मामले की जानकारी ली और युवक के आत्मदाह के प्रयास के मामले में निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
लालू-राबड़ी ने आरोपों को बताया साजिश, बोले- अदालत में लड़ेंगे मुकदमा
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट