जल्द स्थापित हों कुसुम के सोलर प्लांट-चेयरमैन
जयपुर । डिस्कॉम्स चेयरमैन एवं जयपुर विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक सुश्री आरती डोगरा ने कुसुम-सी योजना के तहत स्वीकृत सोलर पावर प्लांटों को शीघ्र स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जयपुर डिस्कॉम के अधिकारियों से कहा है कि अवॉर्ड जारी करने के बाद पावर परचेज एग्रीमेंट फाइनल करने, ट्रांसमिशन लाइन तथा मीटर लगाने सहित विभिन्न आवश्यक स्वीकृतियों के काम निर्धारित समयावधि में पूरे किए जाएं। इसके लिए डिस्कॉम के स्तर पर एसओपी तैयार की जाएगी।
डिस्कॉम्स चेयरमैन जयपुर डिस्कॉम क्षेत्र में लगाए जा रहे इन प्लांटों की प्रगति की विद्युत भवन में समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने किसानों, डवलपरों तथा निगम के अभियंताओं से प्लांट स्थापित करने की दिशा में अब तक की प्रगति तथा बाधाओं के बारे में जानकारी ली। सुश्री डोगरा ने निर्देश दिए कि डिस्कॉम अभियंता प्रो-एक्टिव एप्रोच के साथ सोलर संयंत्रों की स्थापना में आ रही अन्य विभागों से संबंधित दिक्कतों को दूर करने में भी सहयोग करें। डिस्कॉम चेयरमैन ने कहा कि कुसुम योजना का कंपोनेंट-सी किसानों को दिन में कृषि कार्य के लिए बिजली देने की दिशा में महत्वपूर्ण है। ऐसे में इन ग्रिड कनेक्टेड सोलर परियोजनाओं को शीघ्र स्थापित करना आवश्यक है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही