कचरा उठवाने का शुल्क बसूलेगा कोटा उत्तर नगर निगम
कोटा । राजस्थान के कोटा उत्तर नगर निगम में रहने वाले लोगों को अब कचरा उठवाने के लिए पैसा भी देना होगा। कचरा उठाने के बदले कोटा उत्तर नगर निगम अब शुल्क वसूलेगा। अभी तक कोटा में यह व्यवस्था फ्री थी। लेकिन निगम ने अपने 70 वार्डो से कचरा उठाने, ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाने के लिए प्राइवेट फॉर्म को ठेका दिया है। इसी के साथ वर्क आर्डर भी जारी कर दिए हैं। 3 साल के लिए ठेका 49.80 करोड़ रुपए का हुआ है। ठेका कंपनी 22 जुलाई से शहर में कचरा उठाने के साथ शुल्क वसूली के लिए सर्वे शुरू करेगी। सर्वे के साथ-साथ फर्म जिओ टेकिंग और आरएफआईडी टेकिंग भी करेगी। इस नई व्यवस्था में करीब 2 महीने का समय लगेगा।
साल 2019 में प्रदेश की सरकार ने सफाई के लिए बायलॉज लागू किए थे। जिसमें साफ कर दिया था कि नगर निकायों को अपने यहां सफाई खुद करनी होगी बदले में शुल्क और गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना वसूली का अधिकार भी होगा। 3 साल पहले कोटा नगर निगम ने तैयारी की थी, लेकिन नियम शर्ते लागू नहीं हो पाई। अब योजना में संशोधन किया है और योजना को धरातल पर लाया जा रहा है। जयपुर, जोधपुर, डूंगरपुर में इस योजना पर काम हो रहा है। नई व्यवस्था में उत्तर नगर निगम अपने 234 टिप्पर ठेकेदार फर्म को देगी। फॉर्म टिप्पर के रखरखाव की जिम्मेदारी भी इस फॉर्म की होगी। कचरा पॉइंट से कचरा उठाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली ड्राइवर हेल्पर भी लगाए जाएंगे। निगम क्षेत्र की हर कॉलोनी, मोहल्ले, बाजारों में गली के दोनों कॉर्नर के मकानों दुकानों की दीवार पर गैजेट लगाया जाएगा। यह गैजेट उसे गली में टिप्पर के आते ही उसे रेड करेगा। साथ ही यह गैजेट कंट्रोल रूम से कनेक्ट रहेगा।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज