जाने बालों में ऑयलिंग व मसाज करने का सही तरीका
बालों को मजबूत बनाने, उसकी ग्रोथ और चमक को बढ़ाने के लिए ऑयलिंग को जरूरी बताया जाता है, लेकिन कैसे करना चाहिए ऑयलिंग, कितनी देर बालों में रखना चाहिए ये सारी चीज़ें भी जानना जरूरी है। जिससे इन सभी फायदों के साथ झड़ते बालों की समस्या भी दूर की जा सके। आज के लेख में हम इसी के बारे में जानेंगे।
1. बालों में तेल लगाने का सही तरीका है उंगलियों को तेल में डुबोएं। बालों को हिस्सों में बांट लें और स्कैल्प पर तेल लगाएं।हथेलियों पर तेल लगाकर बालों पर रगड़ने से बाल ज्यादा टूटते हैं। कम से कम 10 से 15 मिनट तक मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
2. बालों में ज्यादा तेल लगाने से नहीं बल्कि सही तरीके से तेल लगाने का फायदा मिलता है। तेल को गुनगुना करके स्कैल्प पर अप्लाई करें।
3. बालों की मसाज करते से पहले अपनी उलझी लटों को सुलझा लें, वरना इससे और ज्यादा बाल टूटते हैं।
4. मसाज के बाद बालों को कभी भी टाइट बांधने की गलती न करें। इससे भी बाल बेइंतहा टूटते हैं।
5. ज्यादा से ज्यादा फ़ायदे के लिए महीने में एक बार नहीं बल्कि हर हफ्ते मसाज करने के बाद ही बाल धोएं। इससे बालों की ग्रोथ तेज होती है। साथ ही उन्हें मजबूती भी मिलती है।
6. बालों के लिए सही तेल चुनना भी बहुत जरूरी है। नारियल और बादाम का तेल सबसे अच्छे ऑयल होते हैं। जो बालों से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं दूर करते हैं।
7. अपने स्कैल्प और बालों को तेल एब्जॉर्ब करने का भी समय दें। तेल लगाने और शैम्पू करने के बीच कम से कम 30 मिनट का गैप होना चाहिए।
8. बालों के ट्रीटमेंट के बाद उनपर किसी भी तरह के हीट स्टाइलिंग के इस्तेमाल से बचें।
अगर आपने इन सारे टिप्स को फॉलो कर लिया, तो यकीनन आप भी बिना किसी ट्रीटमेंट के पा सकती हैं खूबसूरत, लंबे व घने बाल।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान