दिवाली से पहले केजरीवाल का बड़ा एलान पानी के बिल होंगे माफ
नई दिल्ली । वजीरपुर विधानसभा में पदयात्रा कार्यक्रम के तहत पहुंचे आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल का लोगों से भव्य स्वागत किया। केजरीवाल स्थानीय विधायक और कार्यकर्ताओं के साथ बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों से मिले। केजरीवाल ने कहा कि पानी का बिल बढ़कर आ रहा है तो उसे भरने की जरूरत नहीं है। फरवरी में चुनाव के बाद सभी के पानी के बिल माफ करवा देंगे। 10 साल पूरी ईमानदारी से काम किया, पूरे देश में कहीं इतने काम नहीं हुए जितने दिल्ली में हुए हैं। सभी को मुफ्त बिजली, अच्छी शिक्षा और इलाज मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि दिल्ली की जनता को कुछ भी फ्री नहीं देना चाहिए। उन्होंने जनता से संवाद करते हुए कहा कि पहले रोज 10-10 घंटे के पावर कट लगते थे। पूरी रात बिजली नहीं रहती थी। लोगों को जनरेटर और इनवर्टर खरीदने पड़ते थे। लेकिन अब किसी के घर में इनवर्टर नहीं है। लोगों को 24 घंटे बिजली मिलती है। पूरे देश में सिर्फ दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है और कहीं नहीं आती है। केजरीवाल ने कहा कि पानी फ्री किया है। लेकिन, लोगों के पानी के बिल बहुत आए हुए हैं। जेल में डालने के बाद लोगों को परेशान करने के लिए इतने बिल बना कर भेज दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोबारा मुख्यमंत्री बना दो, सारे पुराने पानी के बिल माफ कर देंगे। दिल्ली की जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही