कांवड़ यात्राः विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए डीजीपी ने
लखनऊ । महाशिव रात्रि के पर्व और इस दौरान होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर उप्र पुलिस सतर्क हो गयी है। कांवड़ियों की सुरक्षा और इस दौरान कोई अनहोनी न हो, इसको मद्देनजर रखते हुए अब यूपी पुलिस दृ प्रशासन भी सख्त नजर आ रहा है। इसी क्रम में डीजीपी प्रशांत कुमार ने महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
डीजीपी कुमार ने कांवड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा को लेकर बुधवार को सभी एडीजी जोन, पुलिस कमिश्नर, आईजी रेंज और जिलों के पुलिस कप्तानों को दिशा-निर्देश जारी किया। उनके निर्देश के तहत सभी थाना क्षेत्रों में महाशिवरात्रि को लेकर कार्यक्रमों के आयोजकों, शांति समितियों, शिविर प्रबंधकों के साथ वरिष्ठ अधिकारी अपना तालमेल बनाते हुए संवाद बनाकर रखें। उन्होंने आगे निर्देश दिया है कि, “जिन धार्मिक जगहों पर कांवड़ियों को जलाभिषेक करना है, वहां पुलिस प्रबंधन के साथ ही एंटी सेबोटॉज चेकिंग के अलावा क्यूआरटी टीमों को स्ट्रेटेजिक प्वाइंट पर तैयार रखा जाए। ऐसे मार्ग जिनसे कांवड़ यात्रियों का आवागमन हो, संवेदनशील मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और दूसरी जरुरी जगहों पर भी विशेष सतर्कता बरती जाए। ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था का भी ख़ास ध्यान दिया जाए। जिससे कोई दुर्घटना होने पर तत्परता से राहत कार्य कराया जा सके। बता दें, उनका आदेश है कि इस प्लानिंग को लेकर सभी अधिकारी अपने अधीनस्थों को पहले से ही जानकारी प्रदान करें। डीजीपी ने कहा कि, रात के समय सफर करने वाले किसी भी कांवड़ यात्री के साथ कोई मार्ग दुर्घटना न हो, इसका भी खास ध्यान दें। ऐसे मार्गों का चिन्हीकरण करते हुए ट्रैफिक डायवर्जन करें। इस दौरान सीओ और थाना प्रभारी ऐसे क्षेत्र जो संवेदनशील इलाकों में आते हैं उनका लगातार भ्रमण करते रहें।
IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
तीन मसाज पार्लरों पर पुलिस का छापा, 24 लोग हिरासत में
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विवाहिता की मौत पर बवाल, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी