कालाडेरा इंडस्ट्रियल एरिया में मजाक ने ली खतरनाक रूप, मजदूर हुआ गंभीर रूप से घायल
राजस्थान के जयपुर में कालाडेरा औद्योगिक क्षेत्र से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मजाक के कारण एक श्रमिक की जान पर बन आई. मजाक-मजाक में एक दोस्त ने सारी हदें पारी कर दी.
रीको औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक चप्पल फैक्ट्री में काम करने वाले दो श्रमिकों के बीच दोस्ती इतनी गहरी थी कि वे अक्सर दूसरे मजाक मस्ती किया करते रहते थे, लेकिन इस बार मजाक इतना खतरनाक था कि एक उसके कारण एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया.
मजाक बना खौफनाक घटना
मिली जानकारी के अनुसार बिहार निवासी रघुवीर सिंह माझी और पश्चिम बंगाल के निवासी सोविक सिंह एक ही फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते थे. बीते दिन काम के दौरान रघुवीर ने एयर कम्प्रेशर पाइप उठाया और मजाक में सोविक के शरीर में हवा भर दी.
इस घटना से तेज दबाव के कारण शरीर के अंदर अचानक हवा भरने से सोविक की तबीयत बिगड़ने लगी. मौके से उसे अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने बताया कि सोविक के पेट की आंतें फट चुकी हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
आरोपी को पुलिस ने किया डिटेन
इस पूरे माले की सूचना मिलते ही कालाडेरा थाने की पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से देखते हुए तुरंत कार्रवाई की. पुलिस ने तुरंत आरोपी रघुवीर सिंह माझी को हिरासत में ले लेकर उसके खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
पेपर लीक विवाद में नया मोड़, फास्ट ट्रैक कोर्ट पर विपक्ष ने उठाए सवाल
पेपर लीक पर बढ़ते विवाद के बीच मायावती का बयान, कहा- टकराव नहीं समाधान चाहिए
अटूट प्यार या अनोखा फैसला? तीन सगी बहनों ने एक ही युवक को बनाया पति
पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटरों पर शिकंजा और 221 तस्कर सलाखों के पीछे
'संसद चलो' प्रदर्शन की NIA जांच की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को होगी सुनवाई
बंद कोयला खदानों के पानी का होगा सदुपयोग, झारखंड में शुरू होगी ‘कोल नीर’ पहल
मेट्रो स्टेशन बंद होने पर भड़के CJI, बोले- लंच तक समाधान नहीं तो करेंगे दखल
सियासी घमासान के बीच हिंसा, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में 16 पुलिसकर्मी घायल