JMM ने बिहार चुनाव से किया किनारा, राजद-कांग्रेस पर साजिश का आरोप
झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोमवार को घोषणा की कि वह पड़ोसी राज्य बिहार में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा. पार्टी ने दावा किया कि उसने यह फैसला सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस की 'सियासी साजिश' की वजह से लिया है क्योंकि उन्हें महागठबंधन की तरफ से सीटें नहीं दी गईं. झामुमो के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी झारखंड में कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन की समीक्षा करेगी और इस 'अपमान' का करारा जवाब देगी. हेमंत सोरेन नीत झामुमो ने दो दिन पहले कहा था कि वह बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी और छह विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारेगी क्योंकि महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बातचीत विफल हो गई है.
'गठबंधन की समीक्षा करेंगे'
राज्य के पर्यटन मंत्री कुमार ने कहा, "आरजेडी और कांग्रेस एक राजनीतिक साजिश के तहत झामुमो को चुनाव लड़ने से वंचित करने के लिए जिम्मेदार हैं. झामुमो इसका करारा जवाब देगा और राजद व कांग्रेस के साथ अपने गठबंधन की समीक्षा करेगा."
6 सीटों पर लड़ने का किया था ऐलान
झामुमो ने शनिवार (18 अक्टूबर) को घोषणा की थी कि वह चकाई, धमदाहा, कटोरिया, मनिहारी, जमुई और पीरपैंती सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जहां 11 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होना है. इन सीटों पर नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि सोमवार थी.
भारत दौरे पर रूस के डिप्टी पीएम मंटुरोव, व्यापार, ऊर्जा और पश्चिम एशिया पर चर्चा
एमपी के 1.5 लाख शिक्षकों को बड़ी राहत, चौथी क्रमोन्नति मंजूर
Bengal Elections 2026: AIMIM ने जारी की 12 प्रत्याशियों की सूची, देखें किसे कहां से टिकट मिला
राघव चड्ढा का दावा: “मैं खामोश करवाया गया हूं, पर हारा नहीं हूं”
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद
‘बच्चा चोर’ की अफवाह, महिला को बनाया बंधक
रीवा से मुंबई के लिए रोज चलेगी स्पेशल ट्रेन
भारत-पाक के बीच ‘ट्रैक-2’ वार्ता जारी, कतर में हुई अहम मुलाकात
घंटों टीवी देखना सेहत के लिए खतरनाक, जानें नुकसान