जेएलकेएम ने झारखंड में 25 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की
रांची: ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ (जेएलकेएम) ने मंगलवार को 25 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने अब तक राज्य की कुल 53 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। एनडीए और इंडिया ब्लॉक की पार्टियों से इतर राज्य में इतनी अधिक संख्या में सीटों पर चुनाव लड़ने वाली इस पार्टी को तीसरे राजनीतिक कोण के उभार के तौर पर देखा जा रहा है।
जेएलकेएम अध्यक्ष जयराम कुमार महतो की भूमिका
जेएलकेएम के अध्यक्ष जयराम कुमार महतो झारखंड की राजनीति में हाल के वर्षों में भीड़ जुटाने वाले नेता के रूप में उभरे हैं। इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में इस संगठन ने राज्य की 14 में से आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इनमें छह सीटों पर इसके उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे थे। कुल मिलाकर पार्टी को लगभग साढ़े आठ लाख वोट मिले थे। जेएलकेएम को हाल में भारत निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक पार्टी के तौर पर मान्यता दी है।
पार्टी ने जारी की चौथी लिस्ट
पार्टी के अध्यक्ष जयकुमार कुमार महतो के हस्ताक्षर से जारी चौथी लिस्ट के अनुसार चतरा से उमेश भारती, सिमरिया से जितेंद्र कुमार राम, बहरागोड़ा से दिनेश कुमार महतो, बड़कागांव से बालेश्वर मेहता, चक्रधरपुर से बसंती पूर्ति, तोरपा से लक्ष्मण पाहन, सिसई से सुशील टोपनो, ईचागढ़ से तरुण कुमार महतो, बिशुनपुर से यशोदा देवी, पांकी से ओंकार नाथ जायसवाल, लातेहार से संतोष कुमार पासवान, मनिका से बलवंत सिंह चेरो, हटिया से अयूब अली, कोलेबिरा से अजय एक्का को प्रत्याशी बनाया गया है।
इसी तरह जुगसलाई से विनोद स्वांसी, नाला से रघुवीर यादव, जामताड़ा से तरुण गुप्ता, जमशेदपुर पश्चिमी से प्यारे लाल साहू, रामगढ़ से पनेश्वर महतो, मनोहरपुर से दिलबर खाखा, जगरनाथपुर से लक्ष्मी नाथ गगराई, बिश्रामपुर से विवेक तिवारी, मधुपुर से सद्दाम अंसारी, बोरियो से उमेश मदैया और गढ़वा से सोनू कुमार यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम