जामताड़ा पुलिस की छापेमारी, चार शातिर ठग धराए
जामताड़ा: जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस ने छापेमारी के दौरान बाप-बेटे समेत चार शातिर साइबर ठगों को रंगेहाथों दबोचा है।
पुलिस की गिरफ्त में आया नारायणपुर थाना क्षेत्र के महतोडीह का रहने वाला शेख मुजाहिद हुसैन साइबर ठगी की घटना को अंजाम देता था।
उसका पिता शमशुद्दीन शेख ठगी के पैसों को अलग-अलग बैंक खातों के जरिए एटीएम से निकासी करने का काम करता था।
इनके साथ दबोचा गया आरोपित सलाउद्दीन अंसारी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के अमराटांड़ का रहने वाला है। चौथा साथी इम्तियाज फैजी इसी थाना क्षेत्र के फोफनाद गांव का रहने वाला है।
सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया। बुधवार को प्रेस कान्फ्रेंस में जामताड़ा के एसपी राजकुमार मेहता ने यह जानकारी दी।
एक जंगल में बैठकर कर रहे थे ठगी
उन्होंने बताया कि आरोपित मोहनपुर गांव के पास एक जंगल में बैठकर ठगी कर रहे थे। आरोपितों के पास से 13 मोबाइल, 28 सिम कार्ड, पांच एटीएम कार्ड, दो पासबुक, एक चेकबुक, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड व एक वोटर आइडी बरामद किया गया।
ये शातिर लोगों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट व डेबिट कार्ड में केवाईसी अपडेट कराने की बात कहकर काल करते थे।
झांसे में लेने के बाद सारी डिटेल्स ले लेते थे। इन शातिरों के निशाने पर इन दिनों बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश व असम के लोग थे। पुलिस शातिरों के मोबाइल डिटेल्स भी खंगालने में जुटी है।
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ