जयपुर पुलिस आयुक्त ने वाहन जागरूकता रैली को हरी दिखाई
जयपुर । जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे आयुक्तालय जयपुर मे 13 से 27 दिसम्बर तक दो सप्ताह का सडक़ सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस और कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश देने शहर के प्रमुख मार्गो पर जन जागरूकता के लिए वाहन जागरूकता रैली को पुलिस आयुक्तालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बताया कि अभियान के तहत यातायात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे शहर के प्रमुख मार्गों, मोहल्लों, गलियों में जाकर व मीटिंग कर लोगों को यातायात नियमों की पालना करने एवं नशा करके वाहन नहीं चलाने के बारे में जागरूक करेंगें। उन्होंने बताया कि सुगम यातायात के लिये कोई भी प्रतिबंध हो उसके बारे में समझाईस करें एवं नहीं मानने पर नियम तोडऩे वालों खिलाफ कानूनी कार्यवाही करें। यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता वाहन रैली पुलिस कमिश्नरेट मैन पोर्च से रवाना होकर एम.आई. रोड, पांचबत्ती, अजमेरी गेट, रामनिवास बाग चौराहा, न्यू गेट, चौडा रास्ता, त्रिपोलिया टी प्वाईन्ट, छोटी चौपड, चांदपोल गेट, संजय सर्किल, संसारचन्द्र रोड, गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा, एमईएस तिराहा, आयुक्तालय परिसर तक निकाली गई। इस रैली में यातायात पुलिस के इन्टरसेप्टर वाहन, यातायात प्रियदर्शिनी वाहन, महिला हैल्प लाईन 1090 के वाहन, यातायात पुलिस की बाईक तथा कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के द्वारा सडक सुरक्षा से सम्बन्धित पंपलेट,पोस्टर, प्ले-कार्ड, पलैक्स बैनर आदि के माध्यम से आमजन को सडक सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
Narendra Modi से मिले ओमप्रकाश सखलेचा, AI और खेती पर चर्चा
1984 दंगों के वकील एचएस फूलका BJP में शामिल, पहले AAP से लड़ चुके हैं चुनाव
सिम रैकेट का भंडाफोड़: 600 से ज्यादा भारतीय SIM कार्ड कंबोडिया में स्मगल
तुगलकाबाद में शोभायात्रा के दौरान मस्जिद पर भगवा झंडा, पुलिस जांच में जुटी
ट्रिपल तलाक का मामला फिर सुर्खियों में, पति ने फोन पर कहा
उमंग सिंघार ने महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल, सरकार से सख्त कानूनी समीक्षा की मांग
मंदाकिनी चौराहा पर शराब दुकान के खिलाफ फूटा गुस्सा, रहवासियों का जोरदार प्रदर्शन
NCP में सियासी हलचल, Parth Pawar ने किया Praful Patel और Sunil Tatkare का बचाव
मालदा: SIR में शामिल न्यायिक अधिकारियों को बनाया बंधक, वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने का विरोध