जयपुर एयरपोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी
जयपुर । जयपुर एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है मेल मिलने के बाद प्रशासन में हडकम्प मच गया सुबह 9.45 बजे एयरपोर्ट अधिकारियों को मेल मिला था जिसमें एयरपोर्ट पर कई जगह धमाके प्लांट किए जाने की धमकी मिली. जिसके चलते सीआईएसएफ राजस्थान पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बता दें कि 3 दिन के अंदर यह दूसरी बार है जब जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी है. इस ग्रुप ने खुद का नाम टेरेजिरसर्स111 बताया है. ऐसा ही मेल अगरतला, श्रीनगर, चंडीगढ़ और वाराणसी एयरपोर्ट को भी भेजे गए है. फिलहाल अब सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं. गौरतलब है कि पहले इससे पहले 26 अप्रैल को भी जयपुर एयरपोर्ट पर एक मेल आया था जिसमें आरोपी ने एयरपोर्ट के एंट्रेंस गेट को बम रखे होने की धमकी दी. इसके बाद डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते और एयरपोर्ट की सभी सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर जांच शुरू की. लगभग डेढ़ घंटे की जांच में एयरपोर्ट एरिया में किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला