नई पीढ़ी को देश की मूल संस्कृति व गौरवमयी इतिहास को समझना जरूरी - राज्यपाल
नेशनल कांफ्रेंस की स्मारिका का किया विमोचन
भीलवाडा। राज्यपाल हरिभाऊ बांगडे ने कहा कि वर्तमान नई पीढ़ी को देश की मूल संस्कृति व गौरवमयी इतिहास को समझना जरूरी है। प्राचीन समय से ही भारत देश विशाल व संपन्न रहा है। भारतीय परंपरा व भारतीय ज्ञान की समझ वर्तमान पीढ़ी में बेहद जरूरी है ।
राज्यपाल बांगडे भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में ’वैश्विक संदर्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा, अंतर्दृष्टि और नवाचार’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
राज्यपाल ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान प्रदेश वीरों व शौर्य की भूमि है। यहां पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप जैसे शासक हुए, जिनकी वीर गाथाओं का भारतीय इतिहास में वर्णन है।
राज्यपाल बागडे ने कहा कि प्राचीन समय में नालंदा विश्वविद्यालय जिसमें विश्वभर से विद्यार्थी अध्ययन करने के लिए आते थे। केंद्र सरकार फिर से नालंदा विश्वविद्यालय को उसी रूप में पुनः खड़ा करने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि इतिहास बनाना पड़ता है। देश के इतिहास व संस्कृति को बचाने में कई बुद्धिजीवी व महान लोगों ने योगदान दिया व ज्ञान, परंपरा का प्रचार प्रसार भी किया ।
राज्यपाल ने कहा कि देश के पास प्राचीन समय में ही अद्भुत कला व शक्तियां रही है यही देश की ज्ञान व परंपरा का उदाहरण है। राज्यपाल ने नई शिक्षा नीति के प्रति शिक्षकों व विद्यार्थियों को रुचि लेने को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि भारत देश को पुनः विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दृढ़ संकल्पित है।
इस अवसर पर राज्यपाल बांगडे ने राष्ट्रीय संगठन की स्मारिका का विमोचन किया ।
इस दौरान अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण लाल गुप्ता व संगठन मंत्री महेंद्र कपूर ने वैश्विक संदर्भ में भारतीय ज्ञान, परंपरा के बारे में विचार व्यक्त किये। स्वागत उद्बोधन प्रताप सिंह बारहट महाविद्यालय के प्राचार्य पुष्कर राज मीणा ने दिया एवं आभार व्यक्त राष्ट्रीय कांफ्रेंस के संयोजक हंसराज सोनी ने किया।
इससे पूर्व राज्यपाल बांगडे ने कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया।
हेलीपैड पहुंचने पर संभागीय आयुक्त व जिला कलेक्टर ने किया स्वागत
हेलीपेड पहुंचने पर संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा, जिला कलक्टर नमित मेहता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल बागडे का स्वागत अभिनंदन किया ।
यह रहे मौजूद
राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा, जिला कलक्टर नमित मेहता, जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, कार्यवाहक अतिरिक्त कलक्टर राजकेश मीणा, उपखंड अधिकारी भरत मीणा, सीएमएचओ सीपी गोस्वामी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, प्राचार्य, शिक्षक व शोधार्थी व छात्र मौजूद रहे।
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
राजस्थान के मरीजों को बड़ी राहत, अब देशभर में मिलेगा 25 लाख तक कैशलेस इलाज
जयपुर में शहरी सेवा शिविरों का फॉलोअप शुरू, 31 अगस्त तक लंबित मामलों का होगा निस्तारण
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस
मध्य प्रदेश विधानसभा ने UCC बिल किया पारित, समान नागरिक संहिता की ओर बड़ा कदम
पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, प्रधान-शाह और मोदी के इस्तीफे की मांग
राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया-चेतन की कथित साजिश पर जांच