क्या सीएम पद से इस्तीफा देने वाले हैं Bhajanlal Sharma?
जयपुर। राजस्थान में इस बार के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मिशन 25 में सफल नहीं रही है। कांग्रेस ने कांग्रेस ने इस बार जबरदस्त तरीके कमबैक किया है। कांग्रेस को दस साल बाद राजस्थान में लोकसभा चुनाव में जीत मिली है। यहां पर कांग्रेस को आठ सीटों पर जीत मिली है।
वहीं तीन सीटों पर कांग्र्रेस के सहयोगी दलों को मिली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तो अपने गृह जिले भरतपुर की सीट को बचाने में भी असफल रहे हैं। यहां पर कांग्रेस की संजना जाटव ने जीत हासिल की है। अब कांग्रेस मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर हमलावर हो गई है।
गोविंद सिंह डोटासरा बोल चुके हैं ये बात
राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तो कई बाद बोल चुके हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद पर्ची सरकार बदलेगी। उन्होंने संकेत दिया कि भाजपा की हार के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बदल सकते हैं।
वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा- भजनलाल शर्मा ही रहेंगे मुख्यमंत्री
अब भजनलाल सरकार के वन मंत्री संजय शर्मा ने गोविंद सिंह डोटासरा के बयान को लेकर पलटवार किया हैं। उन्होंने बुधवार को सवाई माधोपुर में प्रदेश के सीएम का बचाव करते हुए कहा कि राजस्थान में भजनलाल शर्मा ही सीएम रहेंगे। पूरे 5 साल तक भजनलाल सरकार चलेगी। उन्होंने इस दौरान बोल दिया कि लोकसभा चुनाव के परिणाम से भजनलाल सरकार पर कोई असर नहीं पडऩे वाला।
इस दौरान संजय शर्मा ने सीएम भजनलाल शर्मा और कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बचाव किया। भरतपुर सीट पर बीजेपी की हार को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोषी नहीं है। उन्होंने कहा कि भजनलाल शर्मा सांगानेर के विधायक हैं। भाजपा को जयपुर की दोनों सीटों पर जीत मिली है।
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस