बिहार में आज से शुरू होगी इंटरमीडिएट की परीक्षा
बिहार में एक फरवरी से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो जाएगी. प्रशासन ने परीक्षा में नकल रोकने और पारदर्शिता के लिए व्यापक इंतजाम कर लिए हैं.
बता दें कि नालंदा जिले में कुल 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा में 42,357 विद्यार्थी शामिल होंगें. जिनमें 22541 छात्र और 19816 छात्राएं हैं.
जूता- मोजा पहनकर नहीं होगी एंट्री
इसके अलावे बिहारशरीफ में 32, राजगीर में 4 और हिलसा में 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए है. परीक्षा में अभ्यर्थिययों को जूता मोजा पहनकर केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, सिर्फ चप्पल पहनकर ही वे परीक्षा दे सकेंगे. मोबाइल फोन सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.
परीक्षा केंद्रो के 500 मीटर पर धारा 144 लागू
परीक्षा केंद्रो के 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी. प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक –चौबंद के लिए 218 स्टेटिक दंडाधिकारी,38 गश्ती दल,20 उड़नदस्ता और 7 सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात किए गए है.
हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी और वीडियोग्राफी कराई जाएगी. इसके अलावे परीक्षार्थियों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. जिसमें महिला दंडाधिकारी और महिला पुलिस बल की तैनाती शामिल है.
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर