खराब मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट, 14 फरवरी को हो सकती है बारिश
नई दिल्ली। सर्द हवाओं के कारण शनिवार की सुबह दिल्ली में ठंड ने फिर ठिठुरया। लेकिन कोहरा नहीं दिखा। सुबह का तापमान एक दिन पहले के मुकाबले और गिरकर सामान्य से पांच डिग्री नीचे दर्ज किया गया।उधर एयरपोर्ट पर दृश्यता का स्तर सामान्य रहा। मौसम विभाग ने दिन में धूप खिलने और आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।शनिवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार को यह 6.8 डिग्री रहा था। हवाओं के असर से आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह सात बजे दृश्यता का स्तर तीन हजार मीटर रिकार्ड किया गया।मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन में आसमान साफ रहेगा। धूप भी खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री रह सकता है।दूसरी तरफ शनिवार को दिल्ली हवा फिर से प्रदूषित हो गई। सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 238 दर्ज किया गया जो 'खराब' श्रेणी में आता है।मौसम विभाग का अनुमान है कि दिनभर खिली धूप के चलते अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में इजाफा होगा। जबकि, आसमान साफ रहने से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।अगले तीन दिन के दौरान न्यूनतम तापमान आमतौर पर दस डिग्री से नीचे ही रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का यह भी अनुमान है कि अगले सप्ताह एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली के मौसम पर देखने को मिल सकता है।इसके चलते खासतौर पर 14 तारीख को राजधानी के अलग-अलग इलाकों में हल्की वर्षा अथवा बूंदाबांदी हो सकती है।लिहाजा, अभी तापमान में बहुत तेजी से इजाफा नहीं होगा। उधर, स्काईमेट वेदर का कहना है कि 17-18 तारीख को पहाड़ों पर फिर से बर्फबारी भी हो सकती है।
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान