IMD ने दी चेतावनी : अगले 24 घंटों में दिल्ली-NCR में बारिश की चेतावनी
दिल्ली के लेकर गुजरात और महाराष्ट्र तक का मौसम पूरी तरह से बदल गया है. यूपी, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई और राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) के असर के कारण उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश देखी जा सकती है. इससे पहले बुधवार को महाराष्ट्र, गुजरात, समेत कई अन्य राज्यों में बारिश के आसार देखने को मिले.
IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत कई और राज्यों के लिए गुरुवार को भारी बारिश के संकेत दिए हैं. IMD के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बुधवार को मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में बारिश के आसार जताए हैं, साथ ही रेड अलर्ट की बात भी कही है. आज यानी गुरुवार कोंकण क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है. उन्होंने कहा कि गुजरात में भी बारिश के आसार हैं. पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
मुंबई और आसपास के जिलों में मौसम की स्थिति
हाल ही में महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है. बुधवार को मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और हवाओं की गति में वृद्धि देखी गई. मौसम विभाग के अनुसार, इस बारिश के चलते मुंबई और उसके उपनगरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. इस स्थिति को देखते हुए, गुरुवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी घोषित कर दी गई है. विभाग ने आशंका जताई है कि बारिश का यह सिलसिला अभी जारी रह सकता है.
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार