बडग़ांव में अवैध नल कनेक्शन हटाए, जलापूर्ति सुचारू
जयपुर। उदयपुर शहर से सटे बडग़ांव क्षेत्र में जलापूर्ति को लेकर कथित शिकायतों पर विभागीय अभियंताओं ने निरीक्षण किया। इसमें अवैध कनेक्शन पाए जाने पर उन्हें तत्काल बंद कराया। क्षेत्र में जलापूर्ति सुचारू होना सामने पाया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता मोहनलाल मीणा ने बताया कि बडग़ांव में शहरी जल योजना उदयपुर से 48 घंटे के अंतराल में नियमित जलापूर्ति की जा रही है। श्रीनाथ कॉलोनी क्षेत्र में विद्युत व्यवधान एवं पाइप लाइन लीकेज के कारण दो जलापूर्तियों में समस्या आई थी। शिकायत मिलते ही उसका समाधान कराकर शनिवार से जलापूर्ति सुचारू कर दी गई है। जलापूर्ति के दौरान कनिष्ठ अभियंता सागर शिवम शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ अवैध कनेक्शन पाए गए, जिन्हें तत्काल हटवाया गया। साथ ही कई जगह पर नलों से पानी व्यर्थ बहता भी पाया गया, जिन्हें बंद करा कर लोगों की समझाइश की गई। जल जीवन मिशन के तहत बडग़ांव के अन्य आबादी क्षेत्र के लिए बांडी नाल में पाइप लाइन इत्यादि का कार्य कर जलापूर्ति की जा रही है। जल जीवन मिशन की गाइड लाइन के अनुसार जल वितरण प्रणाली के संचालन एवं संधारण का कार्य ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है।
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा