अवैध रूप से बीयर और शराब के स्टॉक किए जब्त,आरोपी गिरफ्तार
जयपुर । प्रतापगढ़ में कोटड़ी थाना पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मध्ये नजर एक मकान में अवैध रूप से किए गए बीयर और शराब के स्टॉक को जब्त किया है इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि गांव के नई आबादी में महिपालसिहं पुत्र अमरसिंह राठौड़ के मकान में अवैध शराब का स्टॉक किया हुआ है।
सूचना विश्वसनीय होने पर थानाधिकारी मय जाप्ते ने महिपालसिंह के मकान पर पहुंचे जहां पर महिपालसिंह के मकान की तलाशी ली गई. तलाशी मकान में रखे कार्टून में अंग्रेजी शराब व बीयर मिली. जिसके बारे में महिपालसिंह से पूछताछ की गई. जिसमें उसके पास कोई लाइसेन्स नहीं था. पुलिस ने अवैध शराब को जब्त की आरोपी को गिरफ्तार किया गया अवैध शराब के कार्टूनों की गिनती की गई जिसमें अलग-अलग ब्रांड की 68 पेटी बीयर की मिली इसके साथ ही देशी मदिरा 21 पेटी जब्त की गई. इसी प्रकार अंग्रेजी शराब की पांच पेटी जब्त की गई. मामले की जांच सालमगढ़ थाना प्रभारी रमेशचन्द्र को सौंपी गई है।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल