छत्तीसगढ़ पुलिस अकादमी चंदखुरी से IG रतनलाल डांगी हटाए गए
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस अकादमी चंदखुरी में तैनात IG रतनलाल डांगी को यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच उनके पद से हटा दिया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। अब उनकी जगह सीनियर आईपीएस अधिकारी अजय यादव को पुलिस अकादमी चंदखुरी का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। अजय यादव इससे पहले नारकोटिक्स विभाग में पदस्थ थे और अब वे नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
मामला तब सामने आया जब एक SI की पत्नी ने IG रतनलाल डांगी पर प्रताड़ना और शोषण के गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डांगी को उनके वर्तमान पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया है। वहीं, IG डांगी ने भी महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, यह विवाद साल 2017 से जुड़ा है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उनकी मुलाकात रतनलाल डांगी से कोरबा में हुई थी, जब वे वहां एसपी के पद पर पदस्थ थे। पहले दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हुई और बाद में जब डांगी दंतेवाड़ा में IG बने, तब महिला उन्हें वीडियो कॉल पर योग सिखाती थी।
महिला का आरोप है कि इसके बाद डांगी ने राजनांदगांव, सरगुजा और बिलासपुर में पदस्थ रहने के दौरान उसे लगातार परेशान किया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
तमिलनाडु चुनाव: मोदी की हुंकार, राहुल गांधी की दूरी, DMK-कांग्रेस गठबंधन में सवाल उठे
बांग्लादेश क्रिकेट में चुनावी धांधली का बड़ा खुलासा
खरगे के बयान पर सियासत गरमाई: BJP ने EC और पुलिस में शिकायत दर्ज कर माफी की मांग की
Narendra Modi के साथ Yogi Adityanath की तस्वीर बनी सियासी जरूरत
फारस की खाड़ी में फंसे 16 भारतीय जहाज, 433 नाविक; सीजफायर के बाद कब होंगे सुरक्षित बाहर?
साउथ सुपरस्टार Allu Arjun के बर्थडे पर उमड़ा भारी जनसैलाब
एमपी किसानों के लिए राहत: फसल ऋण अब साल में सिर्फ एक बार चुकाना होगा
बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रमोशन की तैयारी, सेवा पुस्तिकाएं मांगी गईं
कॉमेडियन Samay Raina का बड़ा खुलासा, शो को लेकर नई जानकारी सामने
सीएम के निर्देश पर गृह विभाग सक्रिय: MP में दिवाली से पहले लागू हो सकता है नया UCC कानून