IDBI के मैनेजर ने ठगे 35 लाख रुपये
साहिबगंज। आइडीबीआइ की साहिबगंज शाखा के प्रबंधक अभिषेक कुमार व उसके भाई आलोक कुमार ने मिल कर ओझा टोली में रहने वाले पवन कुमार से 35 लाख रुपये ठग लिए। पवन कुमार ने पीरपैंती थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। हालांकि, अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है।उन्होंने बताया कि आइडीबीआइ में खाता होने की वजह से बैंक में उनका जाना आना था। इस वजह से उनकी जान पहचान शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार से हुई। वह मूल रूप से नालंदा जिले के बिहारशरीफ थाना क्षेत्र के खन्दकपर गांव के रहने वाले हैं।पवन कुमार ने बताया कि अभिषेक ने उन्हें एक दिन बताया कि उनका भाई आलोक कुमार का पीरपैंती के पकड़िया में गांव के पास केके फ्यूल्स नामक पेट्रोल पंप है। वह उसे बेचना चाहता है। कीमत 47 लाख रुपया बताई। पवन उसे खरीदने के लिए तैयार हो गया। पैसा कम होने पर अभिषेक ने 10 लाख का लोन भी दिला दिया। इसके बाद उन्होंने 35 लाख रुपये उसे दे दिया, लेकिन लाइसेंस ट्रांसफर नहीं हुआ।उन्होंने बताया कि इसके बाद भी वह शेष पैसे की मांग करता रहा। इसके बाद उसे शक हुआ। उसने जांच पड़ताल की तो पता चला कि अमित कुमार के नाम से पेट्रोल पंप का कोई अनापत्ति प्रमाणपत्र जिलाधिकारी की ओर से निर्गत नहीं किया गया है। गलत तरीके से पेट्रोल पंप का संचालन किया जा रहा था।इसके बाद उसने आलोक को लीगल नोटिस भेजा, लेकिन उसका कोई जवाब उन्होंने नहीं दिया। बाद में उसके साथ गाली गलौज की तथा धमकी भी दी। इसके बाद उसने पीरपैंती थाने में मामला दर्ज कराया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप