दीपक को इसलिए चुना क्योंकि वह दूसरों से अलग हैं : आरती सिंह
मुंबई । शादी की पहली सालगिरह के मौके पर अभिनेत्री आरती सिंह ने अपनी पति दीपक चौहान के लिए एक भावुक संदेश साझा किया। आरती ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने दीपक को जीवनसाथी के रूप में चुना। शेयर की गई पोस्ट में आरती ने पिछले दो वर्षों की मुलाकातों, बातों और रिश्ते के सफर को बेहद आत्मीयता से याद किया।
आरती ने बताया कि दीपक का पहला मैसेज 24 जुलाई 2023 को रात 10:43 बजे आया था और उन्होंने अगली सुबह जवाब दिया, “सॉरी, मैं सो रही थी।” उन्होंने लिखा कि यह पहली और आखिरी बार था जब उन्होंने माफी मांगी, क्योंकि वह माफी से अधिक अपनी गलतियों को सुधारने में विश्वास रखती हैं। अभिनेत्री ने दीपक की सादगी, समझदारी और उनके अलग नजरिए की तारीफ करते हुए लिखा कि लोग पति-पत्नी के मजाक भेजते हैं, लेकिन उन्होंने दीपक को इसलिए चुना क्योंकि वह दूसरों से अलग हैं। उन्होंने दीपक से यह भी कहा कि वे कभी ऐसी चीजों पर हंसने या प्रभावित होने की कोशिश न करें जो उन्हें पसंद नहीं हैं, क्योंकि आरती ने उन्हें वैसे ही स्वीकार किया है जैसे वे हैं। भावुक वीडियो के कैप्शन में आरती ने लिखा, “पहली सालगिरह मुबारक हो, हर चीज के लिए शुक्रिया दीपक चौहान।”
मालूम हो कि आरती और दीपक की शादी 25 अप्रैल को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। शादी के एक साल पूरे होने पर इस जोड़े ने उत्तराखंड के पवित्र त्रियुगीनारायण मंदिर में दोबारा शादी की और सात वचनों को फिर से दोहराया। इस खास मौके पर दोनों ने फेरे लिए, वरमाला का आदान-प्रदान किया और इन पलों की झलक आरती ने सोशल मीडिया पर शेयर की।
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक