पत्नी के अकेले टहलने पर पति ने दिया तीन तलाक
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक दंग कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि वह अकेले वॉक पर चली गई थी। जी हां, आपने सही सुना...। पत्नी के महज अकेले वॉक पर जाने को लेकर पति भड़क उठा और फिर तलाक दे दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, ठाणे पुलिस ने एक 31 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ अपनी पत्नी को कथित तौर पर 'ट्रिपल तलाक' (तत्काल तलाक) देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस घटना की जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।
अधिकारी ने बताया कि मुंब्रा क्षेत्र निवासी आरोपी ने मंगलवार को अपनी 25 वर्षीय पत्नी के पिता को फोन किया और कहा कि वह 'तीन तलाक' के जरिए अपनी शादी को रद्द कर रहा है, क्योंकि उसकी पत्नी अकेले टहलने जा रही थी।
अधिकारी ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(4) के तहत आपराधिक धमकी और मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम के तहत व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। मामले की जांच चल रही है।
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई