लेह-दिल्ली रूट पर आज से दौड़ेगी HRTC की बस
मनाली। देश के सबसे ऊंचाई से गुजरने वाली दिल्ली-केलंग-लेह रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा आज वीरवार से आरंभ होने जा रही है। करीब नौ माह बंद रहने के बाद आज वीरवार सुबह केलंग बस अड्डे से निगम की लेह बस सेवा विधिवत रूप से शुरू होगी। 1026 किलोमीटर लंबे इस रूट पर बस सेवा बारालचा दर्रा 16020 फीट, लाचुंग ला 16620 फीट, जबकि तंगलंग ला 17480 फीट ऊंचे दर्रे से होकर गुजरेगी।
दिल्ली से लेह तक के सफर में 26 घंटे का समय लगेगा। महज 1850 रुपये में बर्फ से लकदक पहाड़ियों से गुजरने वाली इस बस सेवा का अलग ही रोमांच है। पर्यटक व स्थानीय लोग इस बस सेवा का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे अब उन्हें सुविधा मिलेगी। गत वर्ष भी यह बस सेवा 11 जून 2024 को शुरू हुई थी।
बीआरओ ने हालांकि इस बार लेह को मनाली से 12 मई को ही जोड़ दिया था लेकिन सरकार से अनुमति मिलने के बाद बस सेवा आज शुरू होने जा रही है। बस सुबह पांच बजे केलंग से रवाना होगी और शाम को रात आठ बजे पहुंचेगी। 13 जून को लेह से सुबह चार बजे लेह से सीधा दिल्ली के लिए रवाना होगी। शाम को साढ़े छह बजे केलंग व रात्रि नौ बजे मनाली से निकलेगी। रात पौने तीन बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी और सुबह आठ बजे दिल्ली के आईएसबीटी पहुंचेगी।
तीन चालक देंगे सेवाएं
दिल्ली से लेह जाने वाली एचआरटीसी की बस सेवा पर दो परिचालक और तीन चालक सेवाएं देंगे। दिल्ली से चलने पर पहला चालक बिलासपुर, दूसरा बिलासपुर से केलंग और तीसरा केलंग से लेह तक सेवा देगा। परिचालक दिल्ली से केलंग और केलंग से लेह तक सेवा देगा।
12 जून को सुबह 5:00 बजे केलांग से लेह के लिए बस रवाना होगी और 13 जून से लेह से सीधे दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू होगी। दिल्ली से बस पानीपत-चंडीगढ़-रोपड़-सुंदरनगर-मंडी-कुल्लू-केलांगबारालाचला-सरचू-पांग-तांगलागला-उपशी होते हुए लेह पहुंचेगी।
बीसी नेगी, निदेशक परिवहन शिमला।
पश्चिम एशिया तनाव का असर: भारत में बोतलबंद पानी की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका
MSME राहत पैकेज: युद्ध प्रभावित क्षेत्रों के लिए 2.5 लाख करोड़ तक कर्ज गारंटी की तैयारी
केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला: गनमैन और ड्राइवर से मारपीट, मचा हड़कंप
93 में से 92 छात्र फेल: सांदीपनि स्कूल का चौंकाने वाला रिजल्ट, प्रबंधन पर उठे सवाल
भोपाल में PNG नेटवर्क विस्तार को मंजूरी: केंद्र का बड़ा फैसला, अब नहीं होगी लाइन की दिक्कत
ईरान की चेतावनी: बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर निशाना साधने का संकेत
वॉशिंगटन डीसी मेयर चुनाव: भारतीय मूल की रिनी संपत ने रचा इतिहास, बनीं पहली दक्षिण एशियाई उम्मीदवार
बंगाल चुनाव को लेकर सख्त ECI: स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के निर्देश