हाउती विद्रोहियों ने 113 अपाहिज कैदियों को किया रिहा
यमन के हाउती विद्रोहियों ने रविवार को 113 कैदियों को रिहा कर दिया। विरोधी गुट के ये लोग लंबे समय से हाउती की कैद में थे। हाउती ने इन लोगों को अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस को सौंपा है। रेडक्रॉस ने इन लोगों की रिहाई को पूर्व में हुए समझौते के अनुरूप हाउती का सकारात्मक निर्णय बताया है। जिन लोगों को रिहा किया गया है उनमें ज्यादातर वृद्ध, बीमार और अपाहिज हैं।यमन में लंबे समय तक जारी रहे संघर्ष के कारण वहां पर बड़ी संख्या में घायल और अपाहिज लोग हैं। इनकी चिकित्सा के लिए रेडक्रॉस कार्य कर रहा है। उसी की मध्यस्थता में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लड़ाई रोकने के लिए हाउती ने समझौता किया है।
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी