होंडा की सीबी125 हॉर्नेट की कीमत 1.12 लाख से शुरू
नई दिल्ली । होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी नई बाइक 125सीसी स्पोर्टी कम्यूटर बाइक सीबी125 हॉर्नेट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.12 लाख रुपये रखी गई है। सीबी125 हॉर्नेट में वही 123.94सीसी का एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो एसपी 125 और शाइन 125 में मिलता है। हालांकि, इसे 11.1एचपी की पावर और 11.2एनएम टॉर्क देने के लिए बेहतर तरीके से ट्यून किया गया है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है।
इस बाइक की सबसे खास बात इसका गोल्डन यूएसडी फोर्क है, जो 125सीसी सेगमेंट में पहली बार देखने को मिला है। इसके अलावा इसमें प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन, फ्रंट डिस्क ब्रेक (240एमएम), सिंगल चैनल एबीएस और रियर ड्रम ब्रेक मिलते हैं। बाइक का कुल वजन 124 किलोग्राम है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे हल्की बाइकों में से एक बनाता है, हालांकि यह एसपी125 और शाइन 125 से भारी है। बाइक में पूरी तरह एलईडी लाइटिंग दी गई है, जिसमें एक खास डिजाइन वाली एलईडी हेडलाइट शामिल है।
यह बाइक रेड, येलो, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ आएगी। इसका मुकाबला टीवीएस रेडर 125, हीरो एक्सट्रीम 125आर और बजाज पल्सर एन 125 से होगा। सीबी125 हॉर्नेट में 4.2 इंच का टीएफटी डिस्प्ले है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह डिस्प्ले होंडा के रोडसिंक ऐप से जुड़कर कॉल, मैसेज, म्यूजिक और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा देता है।
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
‘चटोरे’ चोरों का अनोखा कारनामा, पहले मिठाई खाई फिर कैश पर हाथ साफ
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया