हाई कोर्ट ने जमानत निरस्त करने से किया इनकार, कहा.......
झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एके चौधरी की अदालत ने एक मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि अगर किसी अभियुक्त को एक बार जमानत दे दिया जाता है, उसकी जमानत तब तक निरस्त नहीं की जा सकती जब तक कि वह जमानत की शर्तों का उल्लंघन न करे या निष्पक्ष सुनवाई में बाधा न डाले।
निचली अदालत के आदेश में हस्तक्षेप करने से हाई कोर्ट का इनकार
हाई कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को सही मानते हुए उसमें हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया और प्रार्थी की याचिका खारिज कर दी।
जमशेदपुर सिविल कोर्ट ने दीक्षा कुमारी को एक आपराधिक मामले में आपसी समझौते के आधार पर जमानत दी थी। जिसके खिलाफ अमित कुमार ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत निरस्त करने का आग्रह किया था।
जमशेदपुर कोर्ट ने दीक्षा ने 2022 में दी थी जमानत
सुनवाई के दौरान प्रार्थी अमित कुमार के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि प्रतिवादी दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते की शर्तों का पालन करने में विफल रहा है। राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि समझौते की शर्तों का पालन न करना जमानत निरस्त करने का आधार नहीं बन सकता है।
दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने जमशेदपुर कोर्ट के द्वारा दीक्षा कुमारी को दी गई जमानत को निरस्त करने से इनकार कर दिया और अमित कुमार की याचिका खारिज कर दी। जमशेदपुर कोर्ट ने दीक्षा कुमार को वर्ष 2022 में जमानत दी थी।
शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल