हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार.....
एजेंसी। Hemant Soren Case : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने रांची जमीन घोटाले (Ranchi Land Scam) में अपनी जमानत याचिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उनका कहना है कि बड़गाई अंचल क्षेत्र के 8.46 एकड़ जमीन घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी (ED) की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर हाई कोर्ट फैसला नहीं सुना रही है।
हेमंत सोरेन की ओर से पेश हुए कपिल सिब्बल
हेमंत सोरेन की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ को बताया कि हाई कोर्ट ने उनकी याचिका पर 28 फरवरी को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, लेकिन अभी तक फैसला सुनाया नहीं गया है।
31 जनवरी को हुई थी हेमंत की गिरफ्तारी
ईडी ने उन्हें जमीन घोटाले के आरोप में 31 जनवरी की रात पूछताछ के दौरान गिरफ्तार (Hemant Soren Arrest) किया था। इसके बाद राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) झारखंड में मुख्यमंत्री पद की कुर्सी संभाली। गिरफ्तार करने से पहले ईडी ने उनसे केस के सिलसिले में सात घंटे तक पूछताछ की थी।
ईडी इन पहलुओं की कर रही जांच
ईडी कथित रूप से जमीन के मूल दस्तावेज में हेराफेरी, छेड़छाड़, जालसाजी, सीएनटी एक्ट से संबंधित प्रतिबंधित श्रेणी की जमीन की प्रकृति बदलकर गलत तरीके से उसकी खरीद-बिक्री के जरिए बड़ी मात्रा में अवैध तरीके से करोड़ों की कमाई करने के मामले की जांच कर रही है।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला