राजस्थान में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, हादसों में गईं 18 जानें
राजस्थान में अगले दो दिन कुछ स्थानों पर भारी और कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार को बारां और झालावाड़ में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि बूंदी, चित्तौड़गढ़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर और श्रीगंगानगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बीते दो दिनों से कई जिलों में मूसलधार बारिश का दौर जारी है और अगले 24 से 48 घंटे तक इसी तरह बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश जनित हादसों में अब तक प्रदेशभर में 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोटा में चंबल नदी में बहे छह लोगों में से दो के शव मंगलवार को बरामद किए गए। अलग-अलग हादसों में कोटा और चित्तौड़गढ़ में 4-4, प्रतापगढ़ में 3, चूरू में 2, जबकि राजसमंद, भरतपुर, अलवर, पाली और धौलपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। कोटा और पाली में भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित करना पड़ा।
धौलपुर के बाड़ी क्षेत्र में सोमवार को निधारा गांव में बामनी की पुलिया से बहकर लापता हुए अंतेश गुर्जर (19) का शव एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे रेवई गांव के पास बरामद किया। शव पुलिया से करीब चार किलोमीटर दूर मिला। इस दौरान टीम ने करीब 30 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
बांधों में बढ़ी आवक, बीसलपुर का जलस्तर 314.22 मीटर पहुंचा
भारी बारिश के चलते प्रदेश के जलाशयों में भी जबरदस्त पानी आ रहा है। जल संसाधन विभाग के मुताबिक अब तक 106 बांध पूरी तरह भर चुके हैं, जबकि 407 बांधों में आंशिक आवक हो रही है। बीसलपुर बांध में त्रिवेणी नदी से पानी की आवक लगातार जारी है। फिलहाल त्रिवेणी नदी करीब 3.5 मीटर ऊंचाई तक बह रही है।
जयपुर में लगातार बारिश से जलभराव
राजधानी जयपुर में मंगलवार को पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। बुधवार सुबह से भी यहां तेज बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटों में जयपुर में 60 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। रुक-रुक कर बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।
इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह