Healthy Diet: कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर है सहजन
नई दिल्ली। गर्मियों में सब्जियों के बहुत ही लिमिटेड ऑप्शन्स होते हैं, क्योंकि कई सारी सब्जियां बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी नहीं पसंद होती। वही घूम-फिर भिंडी, बैंगन, बीन्स, शिमला मिर्च खाने का ऑप्शन बचता है, लेकिन एक और सब्जी इस लिस्ट में शामिल है, जिसे आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए और ये है सहजन, जिसे Drumstick के नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो इसका ज्यादातर इस्तेमाल सांभर बनाने में किया जाता है, लेकिन आप इससे और भी कई तरह की टेस्टी एंड हेल्दी डिशेज़ बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन ऑप्शन्स के बारे में।
डाइट में इन तरीकों से शामिल कर सकते हैं सहजन
सहजन का सूप
सहजन का सूप आसानी से बनने वाली हेल्दी रेसिपी है, जिसे पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और कमजोरी दूर होती है।
सहजन की सब्जी
सहजन की कोमल फलियों से बनने वाली सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। मसालों के साथ बनने वाली इस सब्जी को आप रोटी या चावल किसी के भी साथ खा सकते हैं। इसका जूस सब्जी में अलग ही स्वाद एड कर देता है।
सहजन की पत्तियों का साग
सहजन की फलियों के अलावा इसके छोटे-छोटे पत्तों का साग भी बनाकर खाया जा सकता है। इसका स्वाद लाजवाब होता है। इसे भी बनाना बेहद आसान है। बस सरसों के तेल में लहसुन, जीरा का तड़का लगाएं और इन पत्तियों को डाल दें। बाद में नमक और हल्दी मिला दें।
अचार
जी हां, सहजन से अचार भी बनाया जा सकता है, जो बेहद टेस्टी होता है। मसालों के साथ मिलकर इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।
कबाब
इन सबके अलावा सहजन से आप टेस्टी स्नैक्स भी तैयार कर सकते हैं। जो है कबाब। अंदर का गूदा निकालकर इसमें मसाले और बेसन मिलाकर तेल में फ्राई कर लें। शाम की अदरक वाली चाय के साथ एन्जॉय करें।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय में फर्जी IAS की एंट्री से हड़कंप, बैच नंबर पूछते ही खुली पोल, नकली अफसर गिरफ्तार
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके