क्या भजनलाल सरकार ने इस जिले को रद्द करने का बना लिया है प्लान?
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 25 सितंबर को अपरान्ह 3 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय अस्तित्व में आए 17 जिलों और तीन संभागों को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। बैठक से पहले भजनलाल सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए नए लिए जिलों की समीक्षा करने को लेकर गठित कैबिनेट सब कमेटी से उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को साइड लाइन कर दिया गया है।
अब उनके स्थान पर समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को सौंगी गई है। दूदू से विधायक प्रेमचंद बैरवा के स्थान पर मदन दिलावर को कमेटी में नए अध्यक्ष चुनने के बाद पंवार समिति की रिपोर्ट पर अब नए सिरे से चर्चा शुरू हो चुकी है।
दूदू जिले पर मंडराने लगे हैं संकट के बादल
अब पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के समय बने दूदू जिले पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इस जिले को लेकर कई प्रकार के कयास लगने भी शुरू हो गए हैं। लोगों द्वारा अब कयास लगने शुरू हो हैं कि भजनलाल सरकार दूद जिले को रद्द कर सकती है। उप मुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा इसी जिले से विधायक है। ये प्रदेश का सबसे छोटा जिला है।
लोगों द्वारा लगाया जा रहा है ये कयास
लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि अब भजनलाल सरकार द्वारा दूदू को अगर खत्म किया गया या और कुछ और बदलाव किए गए तो उनके लिए असहज स्थिति हो सकती है। स्थानीय जनता की नाराजगी भी सरकार को झेलनी पड़ सकती। इसी कारण भजनलाल सरकार ने प्रेमचंद बैरवा को समिति से दूर रखने क निर्णय लिया है।
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद