हरियाणा : नकली डीएपी बेचने के आरोप में फर्म का लाइसेंस सस्पेंड
जींद के गांव बिरौली में दुकानदार ने किसान को नकली डीएपी खाद बेच दिया। खेत में डीएपी से असर नहीं होने पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को इसकी शिकायत दी गई। शिकायत के बाद कृषि विभाग की टीम ने सैंपल भरे तो यह सैंपल फेल आए। इस पर फर्म का लाइसेंस 21 दिन के लिए सस्पेंड करके धोखाधड़ी, कापीराइट एक्ट, आवश्यक वस्तू अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के टीआई बालमुकुंद कौशिक ने बताया कि उन्हें खाद के निरीक्षण का विभाग की तरफ से अधिकार है। उनके पास एक जनवरी को ललितखेड़ा गांव निवासी अमित ने शिकायत दी थी कि बिरौली गांव में तिरुपति बालाजी बीज भंडार से आईपीएल कंपनी निर्मित डीएपी खाद के 60 बैग खरीद थे। इस खाद ने खेत में कोई काम नहीं किया। बाद में उसे पता चला कि यह नकली खाद था। अमित की शिकायत पर बिरौली गांव में तिरुपति बीज भंडार पर रेड की। इस दौरान शिकायतकर्ता भी साथ था।
एक घंटे तक छावनी बना वीरभानपुर, पुलिस सख्ती से सहमे लोग
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, किताब-कॉपी और ड्रेस खरीदनें पर बड़ा फैसला, पैरेंट्स को राहत
12 किमी होगी मेट्रो सेकंड फेज के ट्रैक की कुल लंबाई, 150 करोड़ से बनेगा बसंतकुंज डिपो
पोषण आहार के निजीकरण पर सियासी घमासान, महिलाओं के रोजगार का मुद्दा गरमाया
राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘राइट टू रिकॉल’ का मुद्दा” जानिए किन देशों में लागू है यह व्यवस्था?