हरियाणा : सबूत देने के लिए 'मृतक' युवक लगा रहा सरकारी दफ्तरों के चक्कर
हरियाणा | असंध निवासी युवक रवि खुद को जिंदा साबित करने के लिए प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर काट रहा है। परिवार पहचान पत्र में उसे मृत दिखाने के कारण अब उसके नाम का राशन बंद हो गया है। परिवार पहचान पत्र में नाम जुड़वाने और कटा राशन चालू कराने के लिए वह खुद को जिंदा साबित करने के लिए काफी दिनों ने दफ्तरों के चक्कर काट रहा है लेकिन उसका नाम नहीं जोड़ा जा रहा है।प्रशासनिक अधिकारी कागजी प्रमाण और दस्तावेज मांग रहे हैं। एसडीएम ने यह मामला संज्ञान में नहीं होने व दफ्तर पहुंचकर मामलों की जानकारी करने की बात कही है।
असंध के वार्ड-पांच निवासी 20 वर्षीय रवि ने बताया कि उनके परिवार में पांच सदस्य हैं। छह महीने पहले उसका नाम परिवार पहचान पत्र से काट दिया गया। उसने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जानकारी ली तो पता लगा कि परिवार पहचान पत्र में उसे मृत दिखाया गया है। परिवार पहचान पत्र में नाम कटने से उसका राशन बंद कर दिया गया। वह तीन साल से गन्नौर स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में काम कर रहा है। तभी से सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहा है। हर बार उसे आश्वासन देकर लोटा दिया जाता है।
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई