हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो को मिली बड़ी सफलता....
चंडीगढ़। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को आज बड़ी सफलता हाथ लगी। एसीबी की पंचकूला टीम ने आज मत्स्य विभाग के मुख्यालय में कार्यरत संयुक्त सचिव मीनाक्षी दहिया, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर जोगिंदर सिंह तथा सेवादार सत्येंद्र सिंह पर रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। एसीबी की टीम ने आरोपी जोगिंदर सिंह तथा सत्येंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सत्येंद्र सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया ।
चार्जशीट हटाने के बदले मांगी थी रिश्वत
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई थी सेवादार सत्येंद्र सिंह द्वारा जोगिंदर सिंह के माध्यम से ये रिश्वत की मांग संयुक्त सचिव मीनाक्षी दहिया के कहने पर की जा रही है। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि संयुक्त सचिव मीनाक्षी दहिया द्वारा शिकायतकर्ता के खिलाफ चार्जशीट के आदेशों को हटाने के बदले में रिश्वत की मांग की गई है। इस मामले में तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए एसीबी की टीम ने आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई। इस मामले में आरोपी सेवादार को 1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
कोई रिश्वत मांगता है तो इस नंबर पर दें जानकारी
एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने आम लोगों से अपील करते हुए बताया कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ