गुजरात : राजकोट हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
राजकोट। 25 मई की शाम राजकोट के गेमिंग जोन में लगी भीषण आग ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। घटनास्थल से 28 शव बरामद किए गए हैं वहीं 33 से अधिक लोग लापता हैं। पीड़ित परिवार सदस्य अस्पताल के बाहर खड़े होकर अपनों की राह देख रहे हैं। उन्हें आस है कि उनके अपने जिंदा होंगे।ऐसे ही एक पीड़ित प्रदीप सिंह चौहान राजकोट सिविल अस्पताल के बाहर अपने लापता रिश्तेदारों राह देख रहे थे। प्रदीप सिंह चौहान का कहना है कि गेमिंग जोन में लगी भीषण आग में उनके परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई है।मरने वालों में प्रदीप का 15 साल का बेटा, उनके बहनोई और उनकी बहन का परिवार शामिल है। प्रदीप ने कहा, "मेरे परिवार के दो बच्चे गेमिंग जोन की दूसरी मंजिल पर थे, लेकिन वे वहां से बाहर नहीं आ सके।"बता दें कि इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों की संख्या 28 पहुंच गई है। गंभीर रूप से जले हुए शवों की पहचान नहीं हो पा रही है, इसलिए डीएनए टेस्ट की जरूरत होगी। डीएनए टेस्ट करने में प्रसाशन को समय लगेगा। वहीं, अधिकारियों ने लापता हुए लोगों की एक लिस्ट तैयार की है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ