नानी ने मशहूर टैंट कारोबारी पर रेप केस दर्ज कराया
जयपुर । राजस्थान के जयपुर के एक मशहूर टैंट कारोबारी पर रेप केस दर्ज कराया है। कारोबारी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। एसएचओ राकेश ख्यालिया का कहना है कि पीड़िता अपनी नानी के साथ आई और रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच माणक चौक एसीपी हरिशंकर शर्मा को दी गई है। सोमवार को नाबालिग का मेडिकल कराया गया। अब कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। मेडिकल रिपोर्ट व कोर्ट में दिए गए बयानों के बाद पुलिस जांच करेगी।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म का यह मामला टेंट व्यवसायी रवि जिंदल के खिलाफ दर्ज हुआ है। रवि जिंदल की पहचान एक भामाशाह और समाजसेवी के रूप में है। यही नहीं वे ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। जिस नाबालिग के साथ दुष्कर्म होने की बात बताई गई है। वह नाबालिग कारोबारी रवि जिंदल के घर में बच्चों की देखभाल का काम करती थी। करीब 3 सप्ताह पहले रवि जिंदल ने उसे काम से हटा दिया था। अब पीड़िता और उसकी नानी ने थाने पहुंच कर जिंदल के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता की नानी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक नाबालिग बालिका पिछले डेढ़ साल से रवि जिंदल के घर पर नौकरी कर रही थी। बच्चों की देखभाल की एवज में उसे 2 हजार 500 रुपए महीना दिए जाते थे। पीड़िता का आरोप है कि 2 अप्रैल 2024 को रवि जिंदल ने अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी और मारपीट करके घर से निकाल दिया। डर के मारे कई दिनों तक पीड़िता चुप रही।
पीड़िता की नानी का कहना है कि नाबालिग दोहती पिछले कई दिनों से गुमसुम सी थी। काम पर भी नहीं जा रही थी। ऐसे में नानी ने दोहिती को विश्वास में लेकर पूछा तो उसने पूरी आपबीती सुना दी। जब नानी को दुष्कर्म की जानकारी मिली तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। नानी ने आरोपी को सबक सिखाने का निर्णय लिया और फिर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे