शिक्षकों और कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने खोला खजाना
रांची: राज्य सरकार ने अपने सभी विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों के वेतन, संविदा पर कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मियों के मानदेय तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों की पेंशन के लिए 1191. 69 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए है।
वेतन और पेंशन के लिए जारी की गई राशि
रांची विश्वविश्वविद्यालय को सेवानिवृत्त शिक्षकों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों की पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्ति लाभ के लिए 233.77 करोड़ तथा कार्यरत शिक्षकों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों के वेतन व मानदेय के लिए 207.60 करोड़ रुपये निर्गत किए गए हैं।
इन विश्वविश्वविद्यालयों के लिए जारी की गई राशि
इसी तरह, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के लिए क्रमश: 148.80 करोड़ तथा 93.39 करोड़ रुपये, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के लिए क्रमश: 5.33 करोड़ तथा 22.68 करोड़ रुपये, कोल्हान विश्वविद्यालय के लिए क्रमश: 57.91 तथा 66 करोड़ रुपये, विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के लिए क्रमश: 26 करोड़ तथा 71.97 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं
सिदो कान्हू विश्वविद्यालय के लिए क्रमश: 75.14 करोड़ तथा 107.01 करोड़ रुपये, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के लिए क्रमश: 23.14 करोड़ तथा 39.31 करोड़ रुपये तथा जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के लिए क्रमश: दो करोड़ तथा 11.64 कराेड़ रुपये जारी किए गए हैं।
यह राशि डोरंडा कोषागार से निकासी कर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा संबंधित विश्वविद्यालयों को रजिस्ट्रारों को दी गई है। जारी आदेश में कहा गया है कि वेतन एवं पेंशन आदि का भुगतान वित्त विभाग के नियमों के अनुसार पूरी तरह जांच कर ही किया जाएगा। अधिक भुगतान पर राशि की वसूली की जाएगी तथा इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
IIT बाबा Abhay Singh पत्नी संग झज्जर पहुंचे, हिमाचल से आए दोनों
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP