सोने के रेट में फिर आई गिरावट, जानिए दिल्ली-मुंबई में क्या है भाव
7 जुलाई 2025 की सुबह सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 500 रुपये से ज्यादा कम हो गई है। इसी के साथ 10 ग्राम सोना 98,290 रुपये में खरीदा जा सकता है। बीते दिन के मुकाबले 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 500 रुपये कम हुई है। देश के अलग-अलग शहरों में सोना अलग-अलग कीमत पर मिल रहा है। अपने शहर के नए रेट यहां देखिए।
540 रुपये कम हुई सोने की कीमत
देश में आज सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 540 रुपये तक कम हुई है। इसी के साथ 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98,290 रुपये पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 90,100 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 410 रुपये की गिरावट के साथ 73,720 रुपये पर पहुंच गया है।
बड़े शहरों में क्या है कीमत?
देश के ज्यादातर शहरों में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आज के बदलाव के बाद दिल्ली, यूपी और मुंबई जैसे बड़े राज्यों में सोने की कीमत भी बदल गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 540 रुपये की बढ़ोतरी के साथ (प्रति 10 ग्राम) 98,440 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 22 कैरेट सोना 500 रुपये की गिरावट के साथ 90,250 रुपये पर पहुंच गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत में 410 रुपये की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद अब सोने की कीमत 73,840 रुपये हो गई है।
मुंबई-यूपी में कितना बदलाव?
मुंबई में 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) 98,290 रुपये में मिल रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमत 90,100 रुपये है, जिसमें आज 500 रुपये की गिरावट आई है। 18 कैरेट सोना 73,720 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश की बात की जाए, तो यहां पर राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोना 98,440 रुपये तक पहुंच गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत 90,250 रुपये है। 22 कैरेट सोना 73,840 रुपये में खरीद सकते हैं।
पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 98,330 रुपये है। 22 कैरेट सोने की कीमत 90,150 रुपये ऍर 18 कैरेट सोना 73,760 रुपये तक पहुंच गया है। देश के बाकी राज्यों में भी इसी तरह का मामूसी बदलाव देखा जा रहा है।
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार