बस में चढ़ रही औरत की सोने की चेन झपटी, पुलिस ने की 3 महिलाओं से पूछताछ
चूरू । पोती की तबीयत खराब होने पर डाक्टर को दिखाकर वापस घर लौट रही 40 साल की महिला सुनीता की बस में चढ़ते समय महिला चोरों ने सोने की चेन तोड़ ली। उसी समय सुनीता को चेन तोड़े जाने का पता चल गया और उसने शोर मचा दिया। उसने पास में खड़ी चार पांच संदिग्ध महिलाओं पर चेन तोड़ने का शक जाहिर किया। पुलिस आरोपी 3 महिलाओं से सोने की चेन के बारे में पूछताछ कर रही है। घटना के बाद लाल घंटाघर के पास लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना के एएसआई लक्ष्मण सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित महिला सुनीता से घटना की जानकारी ली। कुल्हड़ियों का बास की रहने वाली 40 साल की सुनीता ने बताया कि उसकी पोती की तबीयत खराब हो रही थी।
उसे डाक्टर को दिखाने के लिए वह चूरू अस्पताल आई थी। पोती को डाक्टर को दिखाकर बस से वापस गांव जा रही थी तभी लाल घंटाघर के पास एक महिला ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली जिसका तुरंत पता चल गया। सुनीता ने चेन तोड़ने वाली महिला का हाथ पकड़ लिया। मगर चेन तोड़ने वाली महिला की साथी महिलाओं ने इसका विरोध किया। इस तरह वह लाल घंटाघर के पास आ गई। लाल घंटाघर के पास सुनीता ने चेन तोड़ने वाली महिला को उसकी चेन वापिस करने को कहा। मगर चेन स्नेचिंग करने वाली महिला ने चेन तोड़ने की घटना से साफ इंकार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में एक दुकान के अंदर पीड़ित महिला ने चेन स्नेचिंग करने वाली महिलाओं की तलाशी ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली थाने ले गई जहां दोनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करते हुए महिलाओं के पास से चेन का डोरा बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी 3 महिलाओं से सोने की चेन के बारे में पूछताछ कर रही है। आरोपी महिलाओं को राउंडअप कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। अभी पीड़ित महिला सुनीता ने इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं कराया है।
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल
वंदे मातरम दिशा-निर्देश पर उज्जैन के इमाम का बयान: ‘हिंदू और गैर-हिंदुओं के स्कूल अलग हों’
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा
उपमुख्यमंत्री के काफिले में हादसा, कई वाहन क्षतिग्रस्त
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त