बंद बंगले से सोना-चांदी का जेवरात व नकद चुराया
अंबरनाथ। अज्ञात चोर ने एक बंद बंगले का ताला तोड़कर घर में रखा सोना-चांदी का जेवरात व नकद चुरा लिया. मिली जानकारी के अनुसार अंबरनाथ पूर्व के साईं सेक्शन परिसर में रहने वाली ७२ वर्षीय अरुणा मनोहर पुरानिक ने अपने बंगले में चोरी होने की शिकायत शिवाजी नगर पुलिस थाना में दर्ज करवाई है. अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि वो अपने पति के साथ घर बंद कर पुणे गयी थी. वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि किसी ने उनके बंद बंगले का ताला तोड़कर घर में रखा सोना-चांदी का जेवरात, टीवी, मोबाइल फोन व नकद समेत कुछ घरेलू सामान चुरा लिया है. बहरहाल ८९ हजार की चोरी की शिकायत पुलिस ने दर्ज कर ली है और आगे की जाँच सहायक पुलिस निरीक्षक शेलके कर रहे हैं.
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान