गैंगरेप के बाद प्रेमिका की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक प्रेमी व व उसके दोस्तों ने गैंगरेप के बाद प्रेमिका की हत्या कर दी। जिसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है। लोग प्रेमी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
जो मामला सामने आया है उसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। प्रेमी ने धोखे में लेकर प्रेमिका के साथ इस घिनौने कांड को अंजाम दिया। उसके बाद बात खुल नहीं जाए तो उसने उसकी हत्या कर दी। उसके अलावा उसे आत्महत्या दर्शाने के लिए उसके शव को बांस की झाड़ी में लटका दिया।
जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र में सूचना मिली। कथित प्रेमी ने प्रेम के जाल में फांसकर अपनी प्रेमिका के साथ न सिर्फ मुंह काला किया बल्कि अपने कथित दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम भी दिया। हकीकत से पर्दा उठ जाने की डर से अंतत: उन लोगों ने लड़की की नृशंस हत्या कर डाली। साक्ष्य मिटाने की नीयत से लड़के ने दोस्त के साथ मिलकर मृतक के शव को एक पेड़ की डाली से लटका दिया। मामला उजागर होने पर मृतक के परिजनों ने गांव के ही कथित प्रेमी युवक को आरोपी बनाया। घटना की सूचना मिलते ही हथौड़ी थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया। छानबीन के क्रम में तथाकथित प्रेमी के घर से मृतक के वस्त्र और कथित प्रेमी के साथ बातचीत के कॉल रिकॉर्ड वाला मोबाइल बरामद हो गया है। जिसमें कथित प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को झांसे में रखकर इस कृत्य को अंजाम दिया है। किशोरी के पिता ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ हथौड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल