गहलोत ने राजस्थान के व्यापारियों के लिए उठाई आवाज
जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात के सूरत स्थित शिवशक्ति टेक्सटाइल मार्केट में 25 फरवरी को लगी भीषण आग में राजस्थान के व्यापारियों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने गुजरात सरकार से प्रभावित व्यापारियों की मदद करने की अपील की है। गहलोत ने कहा, यह हादसा राजस्थान के सैकड़ों व्यापारियों के लिए विनाशकारी साबित हुआ है। उनकी वर्षों की मेहनत और पूंजी इस आग में स्वाहा हो गई। अब उनकी आजीविका पर संकट आ खड़ा हुआ है। आग इतनी भीषण थी कि दमकल विभाग को इसे पूरी तरह बुझाने में दो दिन लग गए। गहलोत ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखकर व्यापारियों के लिए समुचित राहत और सहायता की मांग की है, ताकि वे इस संकट से उबर सकें। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार को त्वरित कार्रवाई कर नुकसान झेल रहे व्यापारियों को आर्थिक सहायता और पुनर्वास पैकेज देना चाहिए। इसके साथ ही गहलोत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी आग्रह किया कि वे गुजरात सरकार से संपर्क कर यह सुनिश्चित करें कि राजस्थान के व्यापारियों को पूरी सहायता मिले। उन्होंने कहा, हमारे व्यापारी वर्षों से सूरत में व्यापार कर रहे हैं और ऐसे मुश्किल समय में सरकार को उनके साथ खड़ा होना चाहिए। गहलोत के इस बयान के बाद व्यापारी संगठनों में हलचल तेज हो गई है और गुजरात व राजस्थान सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है।
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
Connaught Place में आज जल्दी बंद होंगे बाजार और रेस्टोरेंट, प्रशासन के आदेश से हलचल
पोस्टर नहीं, कला बनी आवाज़; जंतर-मंतर पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन
PM मोदी को पत्र लिखने के बाद बोले अन्ना हजारे, 'सिर्फ इस्तीफे से समाधान नहीं'