असम में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर भड़के गहलोत
जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों असम में है। यात्रा के अवरोधक तोड़कर गुवाहटी में प्रवेश करने के बाद से असम में सियासी बवाल मच गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगाया। साथ ही डीजीपी को ये आदेश दिया कि कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
अब कांग्रेस नेता सीएम सरमा के फैसले का विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सीएम सरमा के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताकर उन पर निशाना साधा। गहलोत ने कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को डिस्टर्ब करने की कोशिश की गई है। किसी भी सीएम को ये हक नहीं है कि वहां पुलिस वालों को और अधिकारियों को एफआईआर दर्ज करने के लिए कहे।
पूर्व सीएम ने कहा कि सीआरपीसी के अंतर्गत ये काम एसएचओ का होता है। वहां तय करता है कि मामले में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए या नहीं। अगर मुख्यमंत्री निर्देश देने लग जाएंगे, वहां दुश्मनी निकालने के लिए किसी से भी कह दे, इसलिए मैं समझता हूं कि ये बहुत गलत किया है। इस तरह की हरकते होगी, तब जिन राज्यों में बीजेपी सत्ता में नहीं है, जब वहां कोई केंद्रीय मंत्री जाएगा और वहां के सीएम या गृहमंत्री उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया तब एक नए रिवाज की शुरुआत होगी।
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत