नवजात को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार
पटना। बचपन बचाओ आंदोलन की सूचना पर पटना पुलिस ने दो चिकित्सकों समेत 10 लोगों की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को नवजात बच्चे और बच्चियों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो बच्चियों की भी बरामदगी हुई, जो तीन और आठ दिनों की हैं।एक बच्ची को समाज कल्याण विभाग की निगरानी में रखा गया है, जबकि तीन दिन पहले जन्मी बच्ची पीएमसीएच में है। गिरफ्तार आरोपितों में स्वयं को होमियोपैथी डाक्टर बताने वाले परमानंद कुमार यादव एवं सतीश कुमार, एएनएम ऊषा देवी, संजू देवी, अर्चना कुमारी, संगीता देवी, अमित कुमार, आकाश कुमार, सोनू कुमार और राहुल कुमार शामिल हैं। जबकि, नवीन कुमार फरार है।
परमानंद ने न्यू बाइपास पर मणिपाल हास्पिटल और नवीन ने बख्तियारपुर में देवम हास्पिटल खोल रखा है। जिला प्रशासन के सहयोग से पुलिस दोनों निजी अस्पतालों के कागजात का सत्यापन करेगी। अस्पतालों को सील करने की भी कार्रवाई की जा रही है।इसकी जानकारी सिटी एसपी (पश्चिमी) अभिनव धीमान ने दी। एएसपी की सतर्कता से बिकने से बची बच्ची एनजीओ की टीम ने दानापुर एएसपी दीक्षा को सूचना दी कि खगौल लख से एक स्कार्पियो गुजरने वाली है, जिसमें सवार लोग आठ दिन पहले जन्मी बच्ची को बेचने जा रहे हैं। एएसपी ने स्वयं दलबल के साथ घेराबंदी कर दी और स्कार्पियो को रोक लिया। गाड़ी अमित चला रहा था, जबकि ऊषा और संगीता पीछे वाली सीट पर बच्ची को लेकर बैठी थीं।दोनों महिलाओं ने बताया कि वे नौबतपुर की रहने वाली हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी के आगे बाइक से दो लाइनर जा रहे हैं। इसके बाद उन दोनों को भी पकड़ा गया। थाने पर सख्ती बरतने के बाद उन्होंने बताया कि इस बच्ची को बिहटा में एक दंपती को बेचना था। इसके बदले में उन्होंने डेढ़ लाख रुपये लिए थे। पुलिस को लेन-देन के प्रमाण भी मिले हैं।
शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित