अजमेर में 12वीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म
अजमेर । अजमेर में 12वीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने एक युवक पर अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर रेप करने और 14 तोला सोना सहित 45 हजार रुपए नगदी हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत रूपनगढ़ थाने में की है। पुलिस ने गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रूपनगढ़ थाना पुलिस के अनुसार, पीड़ित पिता ने शिकायत देकर बताया की बेटी एडमिट कार्ड लेने के लिए स्कूल गई थी। स्कूल से निकलने पर उसे एक युवक मिला जो घर छोड़ने की बात कहकर अपने साथ मोटरसाइकिल पर ले गया। बाद में पेट्रोल भरवाने का बहाना बनाकर एक होटल पर ले गया, जहां उसका एक अन्य साथी मौजूद था। होटल के कमरे में बेटी के साथ रेप किया। साथ ही उसके अश्लील फोटो-वीडियो भी ले लिए। आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने और उसे जान से मारने की धमकी देकर कई बार रेप किया। उसे ब्लैकमेल कर करीब 14 तोला सोना और 45 हजार रुपए नगदी हड़प ली। बाद में आरोपी द्वारा शादी के लिए दबाव बनाया गया। पिता ने पुलिस को बताया कि दीपावली पर गहने पहनने के लिए उसकी पत्नी ने आलमारी खोली तो उसमें से नगदी और गहने गायब मिले। इसके बाद बेटी ने घटना के बारे में मां को बताया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला सहित 4 जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामला अंतिम चरण में, एफएसएल में जहर की पुष्टि नहीं