बिहार के लखीसराय में गैंगरेप, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, बाकी फरार
लखीसराय: लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र में गैंगरेप मामले में पुलिस के हाथ खाली है. बड़हिया थानाध्यक्ष के बयान पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अब तक एक आरोपी को पटना जिले के पचमहला पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है. बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं?
घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है. पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने की मांग जोर पकड़ रही है. इसके साथ ही पुलिस की सुस्ती पर स्थानीय लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि समय पर कार्रवाई न होने से अपराधियों का मनोबल बढ़ता है.
SDOP ने कहा कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफतार किया है. साथ ही एक मोबाइल को भी जब्त किया गया है. बाकी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी किया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिया है कि मामले की जांच तेज की जाएगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी. बता दें कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने सत्यम कुमार, साहिल उर्फ राम सोहन, छोटू कुमार और भरत कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है. हालांकि, पीड़िता के सामने ना आने से जांच में मुश्किलें आ रही हैं. फिलहाल, पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के छापेमारी कर रही हैं.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही